सुनीता विलियम्‍स या कोई और… स्‍पेस में अंतराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन के अंदर सबसे ज्‍यादा समय बिताने वाला अंतरिक्ष यात्री कौन?

0
download (5)
  • सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौट आईं हैं
  • सुनीता और बुच विल्मोर ने स्पेसएक्स यान पर सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा
  • सुनीता विलियम्स की यह तीसरी अंतरिक्ष उड़ान थी और उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए हैं

वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स यूं तो पहले भी दो बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जा चुकी हैं। लेकिन शायद ही सुनीता ने यह कल्पना की होगी कि तीसरी बार अंतरिक्ष में जाने के बाद उन्हें वापसी के लिए लंबा इंतजार करना होगा और यह घटना इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। नासा के अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौट आए। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की यह तीसरी अंतरिक्ष उड़ान थी और उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए हैं। आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष में किस यात्री ने सबसे ज्‍यादा समय अंतरिक्ष में बिताया है…

पूर्व अमेरिकी नौसेना कप्तान विलियम्स (59) का जन्म 19 सितंबर 1965 को यूक्लिड, ओहियो में हुआ था। उनके पिता दीपक पांड्या गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन से ताल्लुक रखते हैं तथा मां उर्सुलाइन बोनी पांड्या स्लोवेनिया से हैं। अपनी बहु-सांस्कृतिक जड़ों पर गर्व करते हुए विलियम्स अपने साथ अंतरिक्ष में अपनी विरासत के प्रतीक ले जा चुकी हैं, जिनमें समोसे, स्लोवेनियाई ध्वज और भगवान गणेश की मूर्ति शामिल हैं। पिछले वर्ष जून में बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपने तीसरे मिशन पर रवाना हुईं विलियम्स ने एक महिला द्वारा अंतरिक्ष में सर्वाधिक चहलकदमी किए जाने का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। उनका यह तीसरा मिशन 286 दिन का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *