मुख्यमंत्री ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो व पोस्टर का किया लाेकार्पण

0
59b753915a0760577245985817df6b00

बाबा का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत: मुख्यमंत्री

देहरादून{ गहरी खोज }: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित एक फिल्म के प्रोमो और उसके पोस्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं, सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित इस प्रकार के प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक और निर्माता दल को इस आध्यात्मिक पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर सहित अन्य कलाकार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *