नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

0
e1f139315f48b6805277218812c91c28

लखनऊ{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना पुलिस ने सोमवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसने एक व्यक्ति को हाईकोर्ट में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रुपये ठगे थे। बिजनौर थाना में तैनात उपनिरीक्षक गजय सिंह ने बताया कि प्रिति विहार कॉलोनी में रहने वाले ज्ञानेंद्र कुमार ने तीन सितंबर 2025 को तहरीर दी। उसने बताया कि प्रयागराज के बीबीपुर निवासी रावेन्द्र सिंह उर्फ नितिन सिंह ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाये जाने के नाम पर उनसे रुपये ले लिया। उन्हें एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। जब वह नौकरी के लिए पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने इस मामले में बिजनौर थाना में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित रावेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को लखनऊ में न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *