संगीत जगत को बड़ा झटका, आशा भोसले को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

0
5e25758a-1181-43fc-8664-b63762806e4c

मुम्बई{ गहरी खोज }:महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। आशा ताई ने 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया। महान गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बीच इस बीच उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सचिन काफी भावुक नजर आए। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी आशा भोसले के घर पहुंचीं। वह भी काफी इमोशनल दिखीं। इस बीच आशा भोसले की पोती जनाई भोसले तब्बू को गले लगाकर रोईं। एक्टर रितेश देशमुख भी महान गायिका के अंतिम दर्शन करने पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार एआर रहमान मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके घर कासा ग्रांडे में लोगों का तांता लगा हुआ है। फैंस और करीबियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। हर कोई इस महान गायिका को याद कर रहा है और उनके गानों को याद करते हुए उन्हें आखिरी विदाई दे रहा है। दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख मुंबई में महान गायिका आशा भोसले के घर पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशा पारेख ने नम आंखों से उन्हें याद किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *