जब साथ नहीं भी थे, तब भी पीएम मोदी का नीतीश कुमार के प्रति सम्मान रहा है: संजय झा

0
691c0071e826b-sanjay-jha-jdu-181316820-16x9

पटना{ गहरी खोज }: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तिगत संबंधों को लेकर कहा कि पीएम मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति व्यक्तिगत तौर पर बराबर सम्मान रहा है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी का नीतीश कुमार को लेकर बराबर सम्मान रहा है। जब साथ नहीं भी थे तब भी उनका सम्मान रहा है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम करने के तरीके और बिहार में उन्होंने जो बदलाव किया, उसके लिए जब भी हम लोग भी पीएम मोदी से मिले, नीतीश कुमार के प्रति व्यक्तिगत भाव सम्मान रहा है। सम्मान की दृष्टि से उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक जीवन को देखा है। “
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने वही लिखा है जो उन्होंने महसूस किया है। राजद नेता तेजस्वी यादव के नीतीश के राज्यसभा सदस्य बनने पर तंज कसते हुए दिए गए बयान ‘जैसे पीएम पद की शपथ ली है’ पर जदयू नेता ने भड़कते हुए कहा कि उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है। जनता ने हाल के चुनाव में ही बता दिया है कि तेजस्वी यादव की स्थिति क्या है, वे कहां पर हैं।
उन्होंने साफ कहा कि हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे थे। संजय झा ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही नीतीश कुमार अब राज्यसभा में होंगे, लेकिन बिहार में बनने वाली नई सरकार उनके ही मार्गदर्शन में काम करेगी और चलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहते हुए भी वे बिहार के हितों पर नजर बनाए रखेंगे और राज्य की राजनीति के सर्वमान्य नेता बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए की सरकार चलाई है। सुशील कुमार मोदी के साथ नीतीश कुमार की पुरानी जोड़ी का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से बिहार में सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है और 2025-30 की अवधि में बनने वाली सरकार भी उनके सुझाव और मार्गदर्शन में ही चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *