व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी ने की रणवीर सिंह की तारीफ, कहा- ‘दिल जीत लिया’

0
ranveer-singh-101819360-16x9_0

मुम्बई{ गहरी खोज }:रणवीर सिंह को फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए काफी सराहना मिली। फैंस ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1055.19 करोड़ रुपये हो गया है और अभी भी फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं।
दरअसल, भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की सादगी और गर्मजोशी की जमकर तारीफ की है। एक्टर से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि यह पल वह ‘कभी नहीं भूलेंगे।’ भीमा खूंटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सुपरस्टार होना एक बात है, लेकिन एक अच्छा इंसान होना ही आपको असली स्टार बनाता है।’ उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया।
उन्होंने अपनी पोस्ट में रणवीर सिंह को ‘सिंपल’ और ‘सम्मानजनक’ बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की है, लेकिन यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। बता देंं कि यह मुलाकात अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान हुई, जो जामनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर कई बड़े सितारे मौजूद थे, जिनमें जान्हवी कपूर और वीर पहाड़िया भी शामिल थे। साथ ही सेलिब्रेशन के तौर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह के साथ जान्हवी कपूर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जैसे सेलेब्स भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *