सुबह-सुबह खाली पेट पिएं इलायची का पानी, जानिए बनाने का तरीका, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }:इलायची का पानी आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। इलायची और इलायची के पानी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती है। सुबह-सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आइए इलायची के पानी की रेसिपी जानने से पहले इसका सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इलायची का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इलायची का पानी पीना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इलायची के पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे- ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए इलायची के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इलायची का पानी आपके दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो भी इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इलायची के पानी का सेवन किया जा सकता है।
कैसे बनाएं इलायची का पानी- सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में 2 कुटी हुई इलायची डालिए। इसके बाद आपको इस पानी को लगभग 5 से 6 मिनट तक बॉइल करना है। आपका इलायची का पानी तैयार है। आपको इसे ठंडा होने देना है और फिर गिलास में छान लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इलायची का पानी पिएं।
