अमेठी पुलिस ने 178 खोए मोबाइल खोज निकाला

0
1ff2a75ebf637a447cfb03f093619be0

अमेठी{ गहरी खोज }: अमेठी जनपद में पुलिस की सर्विलांस टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए 178 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये है, जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने साेमवार काे पुलिस कार्यालय गौरीगंज में किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए एसओजी टीम और स्वाट टीम के लगातार प्रयास से यह सफलता हासिल हुई है । बरामद मोबाइल फोन में 122 लोक शिकायतों और 56 सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज मामलों से जुड़े मोबाइल शामिल हैं, जो अलग-अलग समय पर खो गए थे। पुलिस टीम ने इन्हें ट्रेस कर सुरक्षित बरामद किया और उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और अमेठी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य ने पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *