फैशन के नाम पर लाखों की ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

0
98aac5fb12ca42b83b4d7bc4067ead55

फरीदाबाद{ गहरी खोज }: इंस्टाग्राम आईडी पर मॉडल फैशन के नाम से सूट खरीदने का विज्ञापन दिखाकर करीब डेढ लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में साइबर थाना सैंट्रल पुलिस ने दो आरोपियों को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी सोनू व कुलदीप के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता को फोन चलाते समय इंस्टाग्राम आईडी पर मॉडल फैशन नाम से सूट खरीदने का विज्ञापन दिखाई दिया। जहां पर फोन नम्बर भी उपलब्ध कराया हुआ था। जिस नम्बर पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर एक सूट सलेक्ट करके पेमेंट करने बारे पूछा तो ठगों ने उसके पास स्कैनर भेजा और 1299 रुपए की पेमेंट करने के लिये कहा, जिस पर शिकायतकर्ता ने भुगतान कर दिया। इसके बाद पेमेंट ना आने का बहाना बनाकर ठगों ने उससे लगातार पैसे वसूले और एक लाख 51 हजार 255 रुपए ठग लिये और फिर ठगों ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त है और जयपुर में बीए की पढाई कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर अपने एक अन्य दोस्त से इंस्टाग्राम पर कपडे बेचने का एड बनवाया था। इंस्टाग्राम आईडी को दोनों अपने फोन में चलते थे। जब शिकायतकर्ता ने कपडें सलेक्ट करके पेमेंट किया तो उन्होंने शिकायतकर्ता को बताया गया कि पेमेंट नहीं आया हैं और शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर एक लाख 51 हजार 255 रुपए रूपए खाते में डलवा लिये और ठगी के पैसों को आपस में बांट लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *