पच्चीस हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

0
4a97ac4503b5455d8d3c61a8b546fcbc

सुलतानपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र से पच्चीस हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने न्यायिक प्रकिया के तहत अपराधी काे जेल भेजने की कार्यवाही की है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि थाना बल्दीराय पुलिस टीम एवं अन्य कई थानों की टीम के साथ मिलकर सुरेश नगर चौराहा से धनपतगंज जाने वाली सड़क से अनिल कुमार ( 31 ) पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है। वह ग्राम महमूदपुर, थाना बल्दीराय, का निवासी है। आरोपित का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। उस पर पच्चीस हजार रुपये के इनाम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *