गैंगरेप कांड का खुलासा: पांच आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

0
2842ddf69b5513e99d31d35c31d13f88

उमरिया{ गहरी खोज }: मध्‍य प्रदेश के उमरिया जिले में हुए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 मार्च की है, जब एक नाबालिग किशोरी अपने परिचित युवक के साथ जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित मढ़ीवाह क्षेत्र में घूमने गई थी। दोनों पास के जंगल की ओर गए, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने सुनसान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर किशोरी के साथ आए युवक के साथ भी मारपीट की गई।
घटना के बाद डरे-सहमे दोनों किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचे। मानसिक आघात और भय के कारण मामला तुरंत सामने नहीं आ सका, लेकिन करीब पांच दिन बाद पीड़ित पक्ष ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अमड़ी गांव के मनीष बैगा, विशाल बैगा, हरिपाल बैगा और सूरज बैगा शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी नाबालिग है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सोमवार को एसडीओपी पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी और सभी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *