देवरिया में शारीरिक शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार
देवरिया{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लार थाना पुलिस ने फतेहनगर गांधी मार्केट निवासी आसिफ सरवर उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक युवती ने थाना में तहरीर देकर यह आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी के लिए उस पर दबाव बनाया तो वह मुकर गया। उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
