भाजपा का स्थापना का दिन

0
up_bjp-sixteen_nine

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 1980 में छह अप्रैल के दिन ही हुई थी। खेल जगत के लिए भी यह दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेलों का विशेष महत्व है और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके। आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी। यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1,500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।

देश-दुनिया में छह अप्रैल की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।
1896 : आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइट हासिल किया।
1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1919 : महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।
1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।
1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980 : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।
2020 : कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
2024: अतंरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने मिशन के बाद दो महिला और एक पुरुष यात्री रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल के जरिए कजाखस्तान में उतरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *