आईईएक्स पर वित्त वर्ष 2025-26 में बिजली कारोबार रिकॉर्ड 141 अरब यूनिट रहा

0
dfrt677ytr

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: बिजली खरीद-बिक्री मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) पर वित्त वर्ष 2025-26 में बिजली कारोबार सालाना आधाीर पर 17 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 141 अरब यूनिट दर्ज किया गया। इसकी मुख्य वजह ‘रियल-टाइम’ बिजली बाजार का मजबूत प्रदर्शन रही। बयान के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में आईईएक्स पर कुल 187.20 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (आरईसी) का कारोबार हुआ जो सालाना आधार पर पांच प्रतिशत अधिक है।
वित्त वर्ष 2026 में ‘डे-अहेड मार्केट’ यानी अगले दिन की आपूर्ति के लिए सौदों का मूल्य सालाना आधार 13.7 प्रतिशत घटकर 3.86 रुपये प्रति यूनिट रहा। वहीं वास्तविक समय में आपूर्ति (आरटीएम) का बाजार समापन मूल्य 3.59 रुपये प्रति यूनिट रहा जो वित्त वर्ष 2024-25 के मुकाबले 16 प्रतिशत कम है।
वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में आईईएक्स पर बिजली का कारोबार 39.4 अरब यूनिट के अब तक के सर्वाधिक तिमाही स्तर पर पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 24.3 प्रतिशत अधिक है। इस तिमाही में 71.70 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र का कारोबार हुआ जो सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2026 में आईईएक्स पर बिजली का कारोबार 13.90 अरब यूनिट के अब तक के सर्वाधिक मासिक स्तर पर पहुंच गया जो सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत अधिक है। मार्च में आरईसी का कारोबार सालाना आधार पर 119.9 प्रतिशत बढ़कर 28.94 लाख रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *