पेट में सूजन आने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं, डॉक्टर से जानिए आंतों में सूजन को कैसे कम करें

0
stomach-swelling-06-04-2026-1775447834

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: पेट को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे हमारा पूरा पाचन प्रभावित होता है। पेट में छोटी आंत और बड़ा आंत होती है। छोटी आंत खाना पचाती है और पोषक तत्वों के अवशोषण करती है वहीं बड़ी आंत पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को शरीर में पहुंचाने और मल इकट्ठा करने का काम करती है। दोनों आंत मिलकर पेट और पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। लेकिन कई बार आंतों में सूजन आ जाती है। जिससे आंतों का फंक्शन प्रभावित होता है। आइये जानते हैं पेट और आंतों में सूजन के क्या लक्षण हैं।

पेट और आंतों में सूजन के लक्षण

बहुत ज्यादा गैस बनना
अपच की समस्या होना
पेट फूलना और एसिडिटी
पेट दर्द और ऐंठन होना
बार-बार पॉटी जाने की इच्छा
वजन कम होना
उल्टी जैसी महसूस होना

आंतों की सूजन कैसे दूर करें

दही और छाछ- आंतों को हेल्दी बनाने के लिए खाने में प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ को जरूर शामिल करें। इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और आंत हेल्दी बनती है। दही और छाछ पीने से गैस और एसिडिटी भी कम होती है। ये दोनों चीजें पेट की अग्नि को शांत कर गट हेल्थ में सुधार लाती हैं। पेट में बैक्टीरिया का बैलेंस बनता है और आंतों की क्लीनिंग होती है।

साबुत अनाज- खाने में जितना हो सके साबुत अनाज शामिल करें। फाइबर से भरपूर चीजें खाएं। डाइटरी फाइबर का सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है। इससे पेट साफ आसानी से होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। गट हेल्थ के लिए साबुत अनाज बहुत फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर और गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हेल्दी आंतों के लिए जरूरी है।

प्याज और लहसुन- खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा करें। खासतौर से कच्चा प्याज और लहसुन खाने से आंतों की सेहत में सुधार आता है। रोज सुबह 2 कली लहसुन चबा लें। खाने में 1 कच्चा प्याज जरूर खाएं। इससे पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बैड बैक्टीरिया किल होते हैं। प्याज और लहसुन गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं।

हरी सब्जियां- खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी और पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आंतों को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी। हरी सब्जियां खाने से पाचन बेहतर बनता है। हरी सब्जियों में फाइबर, प्रीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल काफी ज्यादा पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

इन चीजों को सेवन करने से पेट और आंतों में आई सूजन दूर होगी साथ ही गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ेंगे और खराब बैक्टीरिया खत्म होंगे। साथ ही पानी ज्यादा पीएं और खाना धीरे-धीरे चबा चबाकर खाने की आदत बना लें। फाइबर से भरपूर चीजें खाएं और डाइट में प्रोटीन ज्यादा शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *