ब्यावर–अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर में भीषण आग, मचा हड़कंप

0
32ee8ad114363edfb0b9389f79409245_778656754

अजमेर{ गहरी खोज } : अजमेर जिले के पीसांगन उपखंड क्षेत्र में ब्यावर–अजमेर हाईवे पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केमिकल से भरे एक चलती टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार टैंकर ब्यावर की ओर से अजमेर की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद टैंकर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर हो गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टैंकर में केमिकल भरा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *