राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

0

राजगढ़़{ गहरी खोज } : संचालनालयखेल और युवा कल्याणमध्यप्रदेश 01 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 के मध्‍य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2026 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रूपये राशि रजत पदक विजेता खिलाडी को 8 हजार रूपये राशि एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को राशि 6 हजार रूपये खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है। वर्ष 2025 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन 31 मई, 2026 तक स्वीकार किए जा सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग राजगढ़ (पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय) से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते है। 31 मई, 2026 के पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डॉवर ने बताया कि खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट www..dsywmp.gov.in पर उपलब्ध हैं, अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग राजगढ (पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय) से कार्यालय समय में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *