राम चरण की ‘पेड्डी’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, सिर्फ एक गाने की शूटिंग बाकी

0
984affb54ec99526f9a7f9db974d6c40

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से फैंस इसके हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और रामचरण का दमदार लुक पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है। अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
रामचरण ने बताया कि ‘पेड्डी’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के डायलॉग वाले सीन पूरी तरह से शूट हो चुके हैं और अब केवल एक गाने की शूटिंग बाकी है। इस अपडेट से साफ है कि फिल्म अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने रामचरण के जन्मदिन के मौके पर ‘पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे’ टाइटल से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें राम चरण का एक बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिला। फिल्म की एक क्लिप में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद वह फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं लेकिन इस वीडियो ने पूरी कहानी को ही नया मोड़ दिया। इसमें रामचरण एक मजबूत पहलवान के रूप में नजर आए, जो अपने खेल को लेकर बेहद जुनूनी है।
वीडियो की शुरुआत एक दमदार आवाज से होती है, जिसमें कहा जाता है, ”कुश्ती कोई ऐसा स्पोर्ट नहीं है जिसमें आप बैट लेकर आते हैं और सामने से आती बॉल का सामना करते हैं। यह एक ऐसा स्पोर्ट है, जिसमें आप अपनी जान की कसम खाते हैं और मौत के सामने खड़े होते हैं। अब मुझे बताओ, क्या तुम रिंग में उतरोगे या नहीं?”
वीडियो के आखिर में रामचरण उस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, ”यह गेम मेरा गर्व है।” फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *