प्रेग्नेंसी में हो रही अपच की समस्या, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम

0
untitled-design-1-1775192657

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक है अपच या भूख न लगने की समस्या। ये बहुत कॉमन समस्या है और इससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को खाने का मन बिल्कुल भी नहीं करता, पेट में हर वक्त भारीपन महसूस होता है। लेकिन इस समस्या को नज़रअंदाज करना मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर डाल सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर अपच की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

  1. सौंफ का पानी

सौंफ पाचन के लिए रामबाण मानी जाती है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और गैस को कम करती है। ऐसे में खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाएं या एक गिलास पानी में सौंफ उबालकर उसे छानकर पिएं। इससे अपच की समस्या नहीं होगी।

  1. अदरक और नींबू
    अदरक में ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करते हैं और मतली को भी कम करते हैं। गुनगुने पानी में थोड़ा सा अदरक का रस और नींबू मिलाकर पिएं। आप अदरक वाली चाय, बिना दूध की भी ले सकती हैं। ये भी प्रेग्नेंसी में रामबाण साबित हो सकता है।
  2. नारियल पानी
    नारियल पानी एक नेचुरल एसिड न्यूट्रलाइज़र है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पेट की जलन को शांत करता है। रोजाना सुबह या दोपहर के समय एक ताजा नारियल पानी पिएं।
  3. ठंडा दूध
    अगर आपको सीने में जलन महसूस हो रही है, तो ठंडा दूध तुरंत राहत दे सकता है। यह पेट के एसिड को शांत करने में मदद करता है। बिना चीनी वाला आधा गिलास ठंडा दूध धीरे-धीरे पिएं।

डॉक्टर की सलाह?
यदि इन नुस्खों के बाद भी आपको उल्टी या अपच जैसी समस्या हो रही है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी एंटासिड दवा न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *