सोशल मीडिया पर परिणीति का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

0
download_-_2026-04-01T121221_078

मुम्बई{ गहरी खोज }:परिणीति चोपड़ा आखिरी बार 2024 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। अक्तूबर 2025 में अपने बेटे नीर के माता-पिता बने इस जोड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों से लोगों का दिल जीत लिया है।
राघव चड्ढा ने संसद में पैटरनिटी लीव का मुद्दा उठाया। जिसको लेकर परिणीति ने पति राघव की जमकर तारीफ की है। इस दौरान राघव ने कहा कि एक पिता को अपने नवजात बच्चे की देखभाल और नौकरी के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देखभाल मां-बाप दोनों की बराबर जिम्मेदारी है।’
परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर राघव के इस वीडियो को शेयर किया और एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे पति, आज आपको संसद में सिर्फ सांसद के रूप में नहीं, बल्कि हमारे बच्चे के पिता के रूप में बोलते देखना बहुत खास पल था। आपने ठीक उसी पिता की बात की जिसे मैं रोज देखती हूं।’
परिणीति चोपड़ा ने आगे लिखा, ‘हमने इस बारे में कई बार बात की है कि हमारे बच्चे को दोनों माता-पिता का पूरा हक मिलना चाहिए। पैटरनिटी लीव सिर्फ एक नीति नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चे को पालने का तरीका है। बच्चा पैदा होने पर सिर्फ मां नहीं, पिता भी जन्म लेता है।’
परिणीति ने आगे लिखा, ‘बहुत सी माताएं अकेले यह जिंम्मेदारी निभाती हैं, बिना किसी सहयोग के। आज आपने संसद में उनकी इसकी आवाज उठाई। अगर इससे कुछ माताओं और पिताओं को थोड़ा भी सहारा मिले, तो यह हमारी बड़ी जीत होगी। एक अच्छे पिता और अच्छे नेता होने के लिए धन्यवाद। मुझे तुम पर हमेशा गर्व है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *