भाजपा की ‘उज्ज्वला’ योजना अब ‘लकड़ी भाग्य’ में बदली: डीके शिवकुमार

0
e262aa0035c6c596b1815c4f9d019903

बेंगलुरु{ गहरी खोज }: कर्नाटक राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रसोई गैस की कमी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘उज्ज्वला’ योजना अब ‘लकड़ी भाग्य’ में बदल गई है। मंगलवार काे यहां कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि युद्धों का बहाना बनाकर केंद्र सरकार देश में बढ़ती महंगाई की समस्या को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से आम जनता के साथ-साथ होटल उद्योग भी गंभीर परेशानी का सामना कर रहा है। केंद्र की यह उज्ज्वला योजना नही बल्कि जनता को ‘लकड़ी भाग्य’ देने जैसा है।” उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में राज्य सरकार की ‘गारंटी’ योजनाएं जनता के लिए सहारा बनी हैं। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि टोल दरों में वृद्धि और करीब 900 आवश्यक दवाओं की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार ने आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘अच्छे दिन’ के वादे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे दिन कहां हैं? अब तो ‘कच्चे दिन’ आ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 1 अप्रैल से विभिन्न वस्तुओं के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने जनता को ‘अप्रैल फूल’ बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *