दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायल

0
5ab9c704de5dd2cc7a6bb007136e9263

अशोकनगर{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर ग्राम बीसौर के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नईसराय थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर ने बताया कि कालुआखेड़ी निवासी विशाल जाटव रिश्तेदार सुनील जाटव के साथ बाइक से नईसराय की ओर जा रहा था। बीसौर गांव के सपेरा डेरा निवासी गोविंद नाथ, राजा नाथ और बंटी नाथ के साथ बाइक से अपने डेरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बीसौर गांव के पास दोनों बाइक आमने-सामने आ गईं। रफ्तार अधिक होने से दोनों ही बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल गोविंद नाथ ने अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
राहगीरों की सूचना पर डायल- 112 के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों में एक को नईसराय अस्पताल और दो को शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। इस दौरान नईसराय थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए लोगों की मदद से मृतक का शव अपने निजी वाहन में रखकर शाढ़ौरा पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *