बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मुलाकात, कथित शराब घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

0
edbaf7f2889e8d092bee7df083f7a636

रांची{ गहरी खोज }: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर कथित शराब घोटाले को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर एक अहम ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात रांची स्थित लोक भवन में हुई, जहां मरांडी ने राज्य में सामने आए 750 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले के मामले को गंभीरता से उठाया। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया जाए।
मरांडी ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण में एसीबी की भूमिका की समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आशंका जताई कि मामले की जांच में देरी और पारदर्शिता की कमी से जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है।
नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल से यह भी अनुरोध किया कि इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने के लिए पहल की जाए। उनका मानना है कि सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच किए जाने से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *