नालंदा में मंदिर में मची भगदड़, सात लोगों की मौत, कई घायल

0
ed6aae00-2ccf-11f1-b297-95b0a0a8331e.jpg

नालंदा{ गहरी खोज }: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के मघड़ा मेले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां प्रसिद्ध माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मचने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।
इस घटना में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि चैत्र के अंतिम मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई थी। इसी क्रम में मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ के कारण लोग एक-दूसरे को कुचल दिए। लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया था।
यहां हर मंगलवार को भीड़ लगती है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव प्रारंभ कर दिया गया है। पूजा कार्य रोक दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कहा जा रहा है कि मंदिर और मेले में लोगों की भारी भीड़ थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर मंगलवार को यहां भीड़ होती है। मंदिर में कोई लाइन में लगना नहीं चाहता, सबको लगता है कि हम पहले अंदर चले जाएं। इसी को लेकर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग इस घटना के बाद आक्रोश में हैं। स्थानीय लोग इसे प्रशासन की लापरवाही के कारण घटना की बात कह रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी 31 मार्च को बिहार की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा, जहां देश-विदेश के छात्रों और शिक्षाविदों की उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *