पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए

0
PTI03_30_2026_000445B-1024x681

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें बागदा सीट से सोमा ठाकुर भी शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, नटबाड़ी से गिरिजा शंकर राय और सीताई से आशुतोष वर्मा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फाल्टा से देबांशु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देवाशीष धर और पांचला सीट से रंजन कुमार पॉल मैदान में उतरेंगे। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को कराया जाएगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *