मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाराणसी पहुंचे

0
Screenshot-2026-03-31-112331-e1774936447754

विमान तल पर उत्तरप्रदेश के मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने किया स्वागत
एम.पी.-यू.पी. सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल { गहरी खोज }: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को एम.पी.-यू.पी. सहयोग सम्मेलन में शामिल होने वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के लाल बहादुर शास्त्री विमान तल वाराणसी पहुंचने पर उत्तरप्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री राकेश सचान, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री श्री गिरीश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *