सड़क दुर्घटना में युवक की मौत , सड़क जाम

0
9a1db2ba0a172957fdfb1b62e85d52c4

लातेहार{ गहरी खोज }: जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में कोयला लोड वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान पवन कुमार (25) के रूप में हुई। जबकि घायल युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई ।दोनों चतरा जिले के सिमरिया के रहने वाले हैं। इधर घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रांची- चंदवा- चतरा एनएच 22 को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में लगभग 3 घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उचित मुआवजा दिए जाने के आश्वासन के बाद जाम हटा।
मिली जानकारी के अनुसार पवन और अंकित मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। इसी क्रम में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में कोयला लोड एक गाड़ी की चपेट में आने से पवन कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित को बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। इधर घटना के बाद सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि मृतक और घायल के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा सुबह 7:00 बजे से रात 7:00 तक कोयला लोड गाड़ियों का परिचालन रोका जाए। बाद में काफी मशक्कत के पश्चात कोयला कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के साथ-साथ घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *