1 या 2 अप्रैल? कब है चैत्र पूर्णिमा, इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती, नोट कर लें सही डेट

0
images

धर्म { गहरी खोज } : वैसे तो साल में कुल 12 या 13 पूर्णिमा पड़ती हैं। लेकिन सभी में चैत्र पूर्णिमा का खास महत्व माना जाता है क्योंकि इसी पूर्णिमा को भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। यही कारण है कि हर साल इस पूर्णिमा पर हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। इस पूर्णिमा पर लोग व्रत रखते हैं और शुभ मुहूर्त में भगवान हनुमान की विधि विधान पूजा करते हैं। इस पूर्णिमा पर नदी, सरोवर और पवित्र जलकुंड में स्नान और दान करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल चैत्र पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

चैत्र पूर्णिमा कब है 2026
चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय शाम 07:07 बजे होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:39 से रात 08:06 बजे तक रहेगा।

चैत्र पूर्णिमा पूजा विधि

चैत्र पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करना चाहिए।
स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
इसके बाद भगवान सत्य नारायण की पूजा करनी चाहिए।
रात में विधि पूर्वक चंद्र देव का पूजन करके उन्हें अर्घ्य अर्पित करना चाहिए।
पूजा के बाद व्रती को कच्चे अन्न से भरा हुआ घड़ा किसी गरीब व्यक्ति को दान करना चाहिए।

चैत्र पूर्णिमा का महत्व

चैत्र पूर्णिमा को चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पूर्णिमा पर भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में रास उत्सव रचाया था। ऐसी मान्यता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा को ही भगवान हनुमान जी का भी जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उत्तर और मध्य भारत में हनुमान जयंती मनाई जाती है। तो वहीं कुछ स्थानों पर ये त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *