वजन घटाने वाली दवाओं पर सरकार सख्त, घातक है इस तरह वेट लॉस दवाओं से वजन घटाना, ये होते हैं साइड इफेक्ट

0
weight-loss-medicine-30-03-2026-1774836335

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: पिछले कुछ सालों में वजन घटाने वाली दवाओं का चलन तेजी से बढ़ गया है। ऐसे कई ड्रग मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल लोग मोटापा कम करने के लिए कर रहे हैं। जबकि ये दवाएं डॉक्टर की सलाह से और खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को दी जाती हैं। हाल ही में जीएलपी-1 क्लास की वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री और प्रचार पर भारतीय औषधि नियंत्रक जनरल (डीसीजीआई) ने निगरानी को तेज कर दी है। ये एक एंटी डायबिटिक ड्रग है जिसे बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने से काफी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं वजन घटाने वाली दवाओं से क्या नुकसान होता है और इन्हें सेहत के लिए खतरनाक क्यों माना जाता है?

फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया कि इस तरह के डायबिटिक ड्रग्स का इस्तेमाल सामान्य वजन घटाने के लिए किया जा रहा है। बिना किसी डॉक्टर की सलाह के लोग ऑनलाइन इस तरह की दवाएं खरीदकर खा रहे हैं। लोग इन दवाओं का सेवन अच्छा दिखने और कॉस्मेटिक उद्देश्य के लिए कर रहे हैं। लेकिन लोगों को ये पता नहीं है कि इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी काफई गंभीर हो सकते हैं। अगर आप इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के खाते हैं तो, ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। इन दवाओं का सेवन जब करते हैं तो इससे वजन कम तो हो जाता है लेकिन छोड़ने के बाद तेजी से वजन बढ़ता भी है। इसके अलावा इनके सेवन से शरीर में प्रोटीन लॉस और मसल्स लॉस भी होता है। इसलिए डॉक्टर की सलाद और सही तरीके से इन दवाओं का सेवन करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *