विधायक सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा बने झामुमो के स्टार प्रचारक, असम रवाना

0
4d5b4e40ea491c7a94ce512dca722719_193807128

खूंटी{ गहरी खोज }:झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा को असम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसे क्षेत्र के बढ़ते राजनीतिक महत्व और दोनों विधायकों की सक्रिय भूमिका का संकेत माना जा रहा है। दोनों विधायक गुरुवार की सुबह वायुमार्ग से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, जनसंपर्क और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। खूंटी की राजनीति लंबे समय से जनसरोकार, आदिवासी अस्मिता और संघर्ष की पहचान रही है। ऐसे में क्षेत्र के दोनों विधायकों की राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी अभियान में भागीदारी दर्शाती है कि खूंटी अब व्यापक राजनीतिक परिदृश्य में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। असम में लगभग एक सप्ताह के प्रवास को देखते हुए दोनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनता को आश्वस्त किया है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल के माध्यम से लगातार क्षेत्र के लोगों से संपर्क में रहेंगे और जरूरी मामलों में त्वरित निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही अत्यावश्यक कार्यों के लिए विधायक प्रतिनिधियों से संपर्क कर कार्यों का समाधान कराने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *