एनसीआर में 29 मार्च को तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

0
full49055

नई दिल्ली { गहरी खोज }:राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से सुहावने मौसम और हल्की ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी है, जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। 25 मार्च को अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 26 और 27 मार्च को तापमान क्रमशः 34/18 डिग्री और 32/17 डिग्री रहने का अनुमान है। इन दिनों गरज के साथ हल्की बारिश (थंडरस्टॉर्म विद रेन) की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा तथा आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
29 और 30 मार्च को मौसम में काफी बदलाव आने वाला है। इन दोनों दिनों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से काफी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 29 मार्च को संभावित तेज बारिश और तूफान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर खुले में काम करने वाले लोगों, ड्राइवरों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एनसीआर के नागरिक फिलहाल साफ हवा और सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन आने वाले दो दिनों में मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *