लोडिंग टैक्सी ने ली बाइक सवार दो युवकों की जान, एक घायल

0
ca4ee0466422f5e24be47c1cd503458b_1487534802

जोधपुर{ गहरी खोज }: शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र डीजल शेड पर मंगलवार रात को सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। जिसका एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। बासनी पुलिस ने शवों को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। मृतक व घायल बाइक पर सवार थे और सामने लोडिंग टैक्सी ने टक्कर मारी थी। पुलिस अब गाड़ी नंबर से चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बासनी थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि बिलाड़ा के संभाडिया स्थित चौकीदारों का बास निवासी चैनाराम पुत्र डाउराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र 20 वर्षीय राकेश, उसका साथी जितेंद्रराम पुत्र रामसुख नायक एवं महेंद्रराम अपनी बाइक पर सवार होकर बासनी डीजल शेड से निकल रहे थे। तब इंडियल ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक टाटा मैजिक लोडिंग टैक्सी के चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो को एंबुलैंस 108 की मदद से एमडीएम अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में राकेश और जितेंद्रराम नायक की मौत हुई है। इनका तीसरा साथी महेंद्रराम घायल है जिसका उपचार चल रहा है। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि लोडिंग टैक्सी के नंबर के आधार पर उसके मालिक व चालक की पहचान की जा रही है। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *