मां चंद्रघंटा की महिमा पर प्रधानमंत्री का संस्कृत संदेश, देशवासियों के लिए की मंगलकामना

0
534fef16fab26604b52d0c18e6581a4c

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देवी मां चंद्रघंटा की आराधना करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया और देशवासियों के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में मां चंद्रघंटा को नमन करते हुए लिखा कि माता सभी को शक्ति, समृद्धि और सौभाग्यपूर्ण जीवन का आशीर्वाद दें। उन्होंने देवी के दिव्य स्वरूप का वर्णन करते हुए संस्कृत श्लोक भी साझा किया

“पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥”

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सिंह पर आरूढ़ और विभिन्न शस्त्रों से सुसज्जित मां चंद्रघंटा अपने भक्तों के कष्टों का नाश करती हैं और उन्हें साहस व शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि माता की कृपा से हर व्यक्ति का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *