एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज 42 उड़ानें करेंगी संचालित

0
52fb79b6b111cf49ead0ff0cc7c169c4

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज (21 मार्च) पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 42 उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन ने शनिवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 21 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 42 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। इसके अलावा एयरलाइंस ने बताया कि वे जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी उड़ानें जारी रखेंगी। हालांकि, इस क्षेत्र के कुछ मार्गों पर उड़ानें अभी भी अस्थायी रूप से निलंबित हैं।
एयरलाइन के मुताबिक ये दोनों एयरलाइंस मिलकर भारत और जेद्दा के बीच कुल 16 उड़ानें संचालित करेंगी। इनमें दिल्ली और मुंबई से एयर इंडिया की वापसी उड़ानें और हैदराबाद से एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान भी शामिल है। इसके अलावा एयर इंडिया दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से मस्कट के लिए आठ निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेगी।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस कपनियों को खाड़ी क्षेत्र में कुछ हवाई क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है। इसने एयरलाइनों से यह भी कहा है कि वे अपने सुरक्षा आकलन के हिस्से के तौर पर आपातकालीन उपायों को तैयार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *