चतरा के दाे अफीम तस्कर गिरफ्तार, 1.263 किलोग्राम अफीम बरामद

0
3ad7463701a341f7fb1ac0961d50ec78_1761625949

पलामू{ गहरी खोज }: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कुल 1.263 किलोग्राम अवैध अफीम और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं।
एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार काे बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
छापेमारी के दौरान गांधी मैदान के बगल में सड़क किनारे स्थित यात्री शेड के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर मुकेश कुमार रजक के पास से 470 ग्राम अफीम और एक मोबाइल बरामद हुआ, जबकि सत्यदेव यादव के पास से 793 ग्राम अफीम और एक मोबाइल जब्त किया गया। दोनों तस्कर चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी रामपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आराेपित सत्यदेव यादव एक वर्ष पूर्व पंजाब के जालंधर जिले के आदमपुर थाना से एनडीपीएस केस में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *