असम में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी और अमित शाह
गुवाहाटी{ गहरी खोज }: असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में सक्रिय रूप से प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री असम में कम से कम चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, अमित शाह राज्यभर में छह से सात सभाओं के जरिए चुनाव प्रचार को गति देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री 28 मार्च के बाद असम में अपने चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे, जिससे चुनावी माहौल और तेज होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आज ही उम्मीदवारों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे, जिसमें चुनावी रणनीति और प्रचार की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
