दिल्ली में तरुण हत्याकांड मामले में राहुल गांधी ने की भाईचारा बनाए रखने की अपील

0
rahul-gandhi1

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय तरूण खटीक की हत्या के मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोगों से बहकावे में आए बिना आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। राहुल ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में कहा कि उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है। एक तरफ एक जवान लड़के तरुण की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। राहुल ने कहा कि लोगों को और खून-खराबा नहीं चाहिए। नफरत फैलाने वाले चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान के मुद्दे में उलझा रहे, ताकि लोग यह सवाल न पूछ सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी बहकावे में न आएं। देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है। उन्होंने कहा, “जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *