एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज 48 उड़ानें करेंगी संचालित

0
cc048619facd1b54be91072009f72319

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमानन कंपनियां सीमित और चरणबद्ध तरीके से अपनी उड़ानों का संचालन कर रही हैं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा इंडिगो ने दुबई के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। साथ ही एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।
टाटा की अगुवाई वाली एयरलानइ ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 19 मार्च को पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 उड़ानों का संचालन करेंगी। एयर इंडिया के आधिकारिक बयान के आज कुल 48 उड़ानें संचालित की जाएंगी। इनमें 16 नियमित और 32 विशेष उड़ानें शामिल होंगी, जो दुबई के लिए भी उपलब्ध रहेंगी।
इंडिगो ने एक्स पोस्ट पर कहा, दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से मिले नवीनतम अपडेट के बाद दुबई से और दुबई के लिए उड़ान संचालन 18 मार्च को 1600 बजे (डीएक्सबी स्थानीय समय) से फिर से शुरू हो गया है। अकासा एयर ने कहा कि सुरक्षा आकलन और मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद वह क्षेत्र में चुनिंदा सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल करेगी।
इसके अलावा एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर कहा कि दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान लगातार बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। इससे दिल्ली और कुछ अन्य शहरों से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले आप अपनी उड़ान की स्थिति यहाँ https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर देख लें, और संभावित धीमे ट्रैफिक को देखते हुए अपनी यात्रा के लिए थोड़ा ज़्यादा समय लेकर चलें। हमारी एयरपोर्ट टीमें आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *