प्रधानमंत्री के इंदौर में आग लगने की घटना पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख के मुआवजे की घोषणा

0
b25dfdee21a8863df8787de346b43cf0

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में आज सुबह करीब 4 बजे एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे छह लोग जिंदा जल गए, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *