पालम अग्निकांड पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों को दो लाख के मुआवजे की घोषणा

0
ee6e54f02b8938472aedf7cccbfe6cf4

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पालम में आग लगने की घटना दुखद है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पालम स्थित राम चौक मार्केट में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *