अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें, बोर्ड ने जारी की अभ्यास सत्र की गाइडलाइंस, दो प्रैक्टिस मैच खेल सकेंगी

0
full48113

मुंबई{ गहरी खोज } : बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसके अनुसार कोई भी टीम उस नेट या पिच पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी, जिस पर दूसरी टीम पहले अभ्यास कर चुकी हो। हर टीम को अभ्यास के लिए अलग और नए नेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर दो टीमें अलग-अलग समय पर अभ्यास करती हैं, तो भी पहली टीम के इस्तेमाल किए नेट दूसरी टीम को नहीं दिए जाएंगे। अगर कोई टीम जल्दी अभ्यास खत्म कर देती है, इस स्थिति में भी दूसरी टीम उसकी रेंज-हिटिंग पिच का उपयोग नहीं कर पाएगी। बता दें कि आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया है। गाइडलाइंस के अनुसार फ्लडलाइट में प्रैक्टिस मैच की अवधि अधिकतम साढ़े तीन घंटे होगी। हर टीम को बीसीसीआई की परमिशन के बाद ज्यादा से ज्यादा दो प्रैक्टिस मैच खेलने की अनुमति होगी।
हालांकि, ये मुकाबले मुख्य पिच पर नहीं खेले जाएंगे, बल्कि साइड विकेट पर आयोजित किए जाएंगे। किसी फ्रेंचाइजी के पहले घरेलू मैच से चार दिन पहले तक मुख्य पिच पर कोई अभ्यास सत्र या प्रैक्टिस मैच नहीं होगा, ताकि पिच को सीजन के लिए तैयार किया जा सके। प्रैक्टिस सेशन के समय तय करने में होम टीम को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर दोनों टीमें एक ही समय पर अभ्यास करना चाहें और आपस में सहमति नहीं बने। ऐसे में बीसीसीआई हस्तक्षेप कर अभ्यास के अलग-अलग समय स्लॉट तय करेगा। गाइडलाइन के अनुसार अभ्यास सत्र के दौरान कैटरिंग, मेडिकल सेवाएं, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी होम फ्रेंचाइजी की होगी। जबकि मेहमान टीम को अपने पेय पदार्थों की व्यवस्था खुद करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *