बेटे-बहू के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराने पहुंची मां की हत्या

0
bcfc520dbaa1663998edaf6ecda38f72

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को फर्श पर पटककर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल बुजुर्ग मां हमीदुन निसा (60) बेटे-बहू के बीच हो रहे झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने पहुंची थी। इस दौरान आग बबूला बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
बाद में हमीदुन निसा की बेटी शबनम के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित बेटे शेर अली (27) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित का कहना है कि उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को पुलिस ने महिला के शव का पोस्टर्माम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
शाहदरा जिलेके पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि हमीदुन निसा परिवार के साथ न्यू सीमापुरी इलाके में रहती थी। परिवार में बेटा शेर अली, बहू संजीदा, शेर अली के तीन बच्चों के अलावा तीन बेटी व एक और बेटा है। शेर अली लोनी में दर्जी का काम करता था। बुधवार रात को संजीदा पति से ईद के कपड़े बनाने के लिए कह रही थी। आरोपित पैसे न होने की बात कर रहा था। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। बात मारपीट तक पहुंच गई। हमीदुन निसा ने बेटे बहू को लड़ते देखा तो वह वहां पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास करने लगी। इस बात पर आरोपित शेर अली मां पर ही भड़क गया। वह मां से वहां से हटने के लिए कहने लगा। मां नहीं मानी तो आरोपित मां को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरते ही मां बेहोश हो गई। घर में शोर-शराबा हुआ तो बाकी परिजन हमीदुन को लेकर अस्पताल दाैड़े, वहां पहुंचने पर डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *