बसंतपुर में अरूण ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, महिला सहित तीन गिरफ्तार

0
2da4afea445d542b26cae34e025e97bf

सीवान{ गहरी खोज }: सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोनार पट्टी मस्जिद के समीप स्थित अरूण ज्वेलर्स में 9 मार्च को हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। घटना में प्रयुक्त लाइनर की बाइक भी बरामद कर ली गई है।
एसपी पुरन कुमार झा ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि 9 मार्च 2026 को करीब तीन बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात अपराधियों ने अरूण ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की थी। घटना के बाद बसंतपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया।
एसपी ने कहा कि टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान कर गुप्त सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगहा निवासी अजीत उर्फ रामू, बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी सनोज कुमार तथा बसंतपुर थाना क्षेत्र के बड़वा कला निवासी अभिषेक पासवान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपितों के पास से चांदी का पायल, मेहंदी छाला, चांदी के बर्तन प्लेट, कटोरी, ग्लास, दीप, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति, सिन्होरी, कसौली, पान का पत्ता तथा 14 जोड़ी चांदी की बिछिया सहित कई सामान बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई में एसडीपीओ महाराजगंज अमन, अंचल पुलिस निरीक्षक अमरजीत कुमार, बसंतपुर के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सुमन, भगवानपुरहाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, लकड़ी नवीगंज थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार शुक्ला, महाराजगंज के अपर थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार, जिला आसूचना इकाई के विनोद कुमार सिंह तथा प्रशांत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *