दामाद और ससुर गिरफ्तार, पत्नी से अवैध संबंध में सर पर रॉड से वार कर की थी हत्या

0
72a9e750bc195ab93e602c0f121b42b0

अनूपपुर{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र में 11 जनवरी को खेत में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दो सगे संबंधियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह मृतक के आरोपी के घर की महिलाओं से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरीक्षक विपुल शुक्लाने बताया कि घटना 11 जनवरी की है, जब दारसागर ग्राम के एक खेत में 50 वर्षीय शोभा नामदेव का शव मिला था। जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। मौके पर मिले मोबाइल फोन और कॉल डिटेल के जरिए पुलिस मृतक की पहचान और फिर हत्यारें तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने संदेह के आधार पर ससुर प्रीतम केवट और दामाद रोहित केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शोभा नामदेव का प्रीतम के घर आना-जाना था और उसके घर की महिलाओं से गलत संबंध थे। बार-बार समझाने और मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो दोनों ने उसे योजना बनाकर खेत में बुलाया और लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस और गांव वालों को गुमराह करने के लिए एक शातिर चाल चलते हुए शव के आसपास सिंदूर छिड़क दिया ताकि लोगों को लगे कि किसी महिला के साथ अनैतिक काम के दौरान यह घटना हुई है। इस दिखावे के बाद आरोपी बेखौफ होकर गांव में ही रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *