बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरीशुदा पांच बाइक बरामद

0
be11642c860605f36cffc73e98af2699

जींद{ गहरी खोज }: एवीटी स्टाफ ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बाइक चोरों की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइकं भी बरामद की है। बाइकों को अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था। पुलिस आरोपित से बाइक चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। एवीटी स्टाफ प्रभारी यश्वीर ने गुरूवार को बताया कि गत दस मार्च को गांव घिमाना निवासी विक्रमजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रोहतक रोड पर निजी अस्पताल में आया हुआ था। जहां से उसका बाइक गायब हो गया। बाइक चोरी होने पर विक्रमजीत ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच को आगे बढाया तो गांव भिड़ताना निवासी बलिंद्र तथा सफीदों निवासी गुरप्रीत का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को उनके ठिकाने से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने अलग-अलग स्थानों से पांच बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर पांचों चोरीशुदा बाइकों को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *