बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 1.57 करोड़ मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

0
ae70eccd61b8a6d3916898d77e4dc315

बेंगलुरु{ गहरी खोज }: कस्टम्स विभाग ने बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल–2 पर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। बैंकॉक से आए एक यात्री के चेक-इन बैग से 1.57 करोड़ मूल्य का 4.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। कस्टम्स विभाग के अनुसार यह यात्री प्रतिबंधित मादक पदार्थ को सूटकेस के भीतर विशेष तरीके से छिपाकर लाया था। संदेह के आधार पर जब उसके बैगेज की जांच की गई, तो यह मादक पदार्थ बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। कस्टम्स अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हवाई अड्डों पर निगरानी और कार्रवाई को और सख्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *