तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द
जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा मई में सात-सात ट्रिप रद्द रहेगी
जोधपुर{ गहरी खोज }: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसकेे कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा 3, 4, 5, 8, 12, 13 व 14 मई और गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 2, 3, 4, 7, 11, 12 व 13 मई को (सात-सात ट्रिप) रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो 4, 5, 6, 9, 10, 12 से 15 मई तक (09 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा 4 से 6, 9, 10, 12 से 15 मई तक (09 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर फुलेरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो 12 मई को (01 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा जो 3 से 7, 8, 12 से 14 मई तक (07 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 22674, मन्नारगुडी-जोधपुर रेलसेवा जो 4 मई को (01 ट्रिप) मन्नारगुडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-चूरू-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 12495, बीकानेर-कोलकाता रेलसेवा जो 14 मई को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो 11 मई को (01 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा नौ मई को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा 10 मई को (01 ट्रिप) जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा 12 मई को (01 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा 12 मई को (01 ट्रिप) इंदौर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो 29 अप्रैल को (01 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो 3, 5, 9 व 12 मईको (04 ट्रिप) वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो 4 व 14 मई को (02 ट्रिप) वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो 9 व 10 मई को (02 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14865, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो 14 मई को (01 ट्रिप) वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
