चोरी की बाइक के साथ 180 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण{ गहरी खोज }: जिले के जीतना थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ 180 बोतल नेपाली शराब की खेप के साथ एक शराब कारोबारी पकड़ा गया। जिनमें प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर की थी। कुल 54 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जीतना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में नेपाली कस्तुरी शराब की खेप लाया जाने वाला है।सूचना के आलोक में त्वतरित कारवाई करते हुए जवानों व चौकीदारों के मदद से घेराबंदी कर उक्त शराब कारोबारी को बिजबनी बरैया पोखर के पास से पकड़ा गया। जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल व शराब बरामद हुई, पकड़े गए शराब कारोबारी की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी कमल पासवान के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। कारोबारी ने पूछताछ में बताया कि उसकी योजना नेपाल से शराब लाकर किसी को देने की थी।पकड़ा गया चोरी की बाइक को लेकर जीतना थाना में काण्ड संख्या 55/26 दर्ज कराई गई है। पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी है।
