सूरत की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग
सूरत{ गहरी खोज }: सूरत के सचिन क्षेत्र स्थित होजीवाला कंपाउंड में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरत फायर विभाग की 20 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आग तेजी से फैलने के कारण अतिरिक्त दमकल टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है।फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।आग के कारण गोदाम में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है।हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल फायर विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने की कार्रवाई में जुटी हुई हैं और पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
