वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कमी दूर करने के लिए हाेटल एसाेसिएशन ने केंद्र काे लिखा पत्र

0
b47558add24853c567346b73822b3d6f

चेन्नई{ गहरी खोज }: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते पूरे देश में गैस सिलेंडरों की कमी की स्थिति पैदा हो गई है। इससे तमिलनाडु राज्य के हाेटल मालिक चिंतित हैं। तमिलनाडु होटल्स एसोसिएशन ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। तमिलनाडु होटल्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रीहरदीप सिंह पुरीको पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने पत्र में चेतावनी दी है कि अगर सिलेंडर की आपूर्ति अचानक बंद हो जाती है, तो होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाएं बंद होने की स्थिति पैदा हो सकती है। एसोसिएशन ने कहा कि इससे भोजन की आपूर्ति प्रभावित होगी और बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां भी जा सकती हैं। होटल्स एसाेसिएशन ने आरोप लगाया है कि वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिलेंडर आपूर्ति में बाधा से छोटे और मध्यम व्यवसायों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्हाेंने कहा कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमत भी अचानक बढ़ी है और उनकी आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। पहले होटल काे गैस सिलेंडर बुक करने के दो दिन के भीतर डिलीवरी मिल जाती थी, लेकिन अब 15 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे होटल मालिकों में नाराज़गी है।
होटल्स एसाेसिएशन ने केंद्र सरकार से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्हाेंने अपने पत्र में लिखा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडर बिना किसी बाधा के उपलब्ध हों और होटलों को नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जाए।
उल्लेखनीय है कि हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडरों की कीमतें तय की जाती हैं। इस बार 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई। 28 फरवरी 2026 तक जो सिलेंडर 1,899 रुपये में बिक रहा था, उसकी कीमत 1 मार्च को 29.50 रुपये बढ़ाकर 1,929 रुपये कर दी गई। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर ही कीमत में फिर से बड़ी बढ़ोतरी की गई। 7 मार्च को वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 114.50 रुपये बढ़कर 2,043 रुपये कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *